हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी आज अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। हरियाणा के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी महासचिव तथा प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी होगा।
आपको बता दें कि BJP से पहले कांग्रस राज्य के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है। पिछले साल राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जिस कर्जमाफी के वादे पर कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई थी, उसी को फिर से पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में आजमाया है। अब ऐसे में BJP के सामने कांग्रेस से मजबूत घोषणा पत्र जारी करने की चुनौती है।